व्यावसायिक वाहनों में लगेंगे ट्रैकिंग सिस्टम
आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। यात्रियों की सुरक्षा और व्यावसायिक वाहनों की निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में चलने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य किया गया है। विभाग जल्द ही विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों, रोडवेज बसों, ट्रकों, टैक्सियों और अन्य कमर्शियल वाहनों में यह डिवाइस लगवाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस डिवाइस के माध्यम से किसी भी वाहन की लोकेशन महज एक मिनट के भीतर ट्रैक की जा सकेगी। इससे वाहन की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन व्यावसायिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगा होगा, उनका फिटनेस प्रमाणपत्र और परमिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.