अंबेडकर नगर, मई 24 -- जलालपुर। भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जिला उद्योग व्यापार मंडल जलालपुर की तरफ से डाकखाने के पास नि:शुल्क प्याऊ की स्थापना की गई। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बताया कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्याऊ लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे नगर में आने वाले यात्रियों व स्थानीय लोगों को शीतल पेयजल का लाभ मिलेगा। इस दौरान आदित्य गोयल, देवेश मिश्र, संतोष गुप्त, सोनू गौड़, सीताराम अग्रहरि व विकास निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...