अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को खैर रोड मनकामेश्वर सदन में हुई, जिसमें व्यापारियों का मान सम्मान को लेकर 14 जून को रामलीला मैदान अलीगढ़ पर आयोजित होने वाले महासम्मेलन को लेकर चर्चा की गई और जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापारियों के मान- सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई निरंतर हमारा व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की अगुवाई में लड़ता आ रहा है। इस लड़ाई को को और अधिक धार देने के लिए विराट व्यापारी महा-सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 14 जून 2026 को रामलीला मैदान जीटी रोड अलीगढ़ में शाम सात बजे किया जाएगा। यह भी पढ़ें- व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और एफडीआई का विरोध किया सम्मेलन केंद्रीय एंव राज्य सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधियों को...