आजमगढ़, मई 23 -- आजमगढ़। कोटिला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने द इनोवेटिव अकादमी, जेहरा पिपरी, कप्तानगंज में आयोजित जनपद स्तरीय अंतर विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जैश पब्लिक स्कूल केा हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जिले के 11 विद्यालयों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों में शेख कमरान इरफान, सुभान फखरे आलम, मिर्ज़ा यूसुफ बेग, मोहम्मद मुसद्दिक, अब्दुल्लाह शेख, मोहम्मद अरक़म, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद वारिस, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद मोबश्शिर, सोमामा शाहिद एवं अब्दुल्लाह शेख शामिल रहे। टीम के प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह एवं अहमर अकील का विशेष योगदान रहा। प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...