मोतिहारी, मई 23 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। एनएच पर बरकुरवा के समीप प्रस्तावित वॉटर पार्क निर्माण स्थल का डीएम सौरभ जोरवाल ने निरीक्षण किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना पर्यटन विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिसकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह वॉटर पार्क क्षेत्र में पर्यटन विकास को नई गति देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा। साथ ही इससे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सीओ सुनील कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, निर्माण कार्य की व्यवहारिकता तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। यह भी पढ़ें- स्टेडियम से जिले के ग्रा...