नई दिल्ली, जून 9 -- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और भारत के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल ने हाल ही में अपने एक कॉलम में उभरती हुई प्रतिभा की एक तरफ तारीफ की है, वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजों के लिए क्रिकेट में कुछ ना बचे होने और बल्लेबाजों के हितों में खेल को बनाए जाने पर चिंता भी जाहिर की है। चैपल ने कहा "वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा का जश्न मनाने के कई कारण हैं, लेकिन साथ ही यह भी देखना जरूरी है कि इस युवा खिलाड़ी द्वारा कुछ सबसे कुशल गेंदबाजों को आसानी से चौके- छक्के लगाना क्रिकेट चिंताजनक दिशा को भी उजागर करता है। सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में गिने जाने वाले और 2005 से 2007 तक भारत के मुख्य कोच रहे चैपल ने कहा कि सूर्यवंशी की सफलता यह दर्शाती है कि "आधुनिक क्रिकेट को गेंदबाजी को विलुप्त करने के लिए तैयार किया गया है।" यह भी पढ़ें...