मधेपुरा, मई 23 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र बिहार में नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान तीन माह से लंबित रहने को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने मुख्यमंत्री को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया है। प्रदेश अध्यक्ष ने आवेदन में कहा है कि राज्य के सरकारी विद्यालय में कार्यरत प्रारंभिक नियोजित शिक्षकों को मार्च 2026 से मासिक वेतन भुगतान नहीं मिला है। कारण जिला को राज्य से जीओवी मद में आवंटन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि सरकारी आदेश निर्गत है कि शिक्षकों को प्रतिमाह पहले सप्ताह में हरहाल में वेतन भुगतान किया जाना है। समय पर वेतन नहीं मिलने से अल्पवेतन भोगी शिक्षकों को आर्थिक तंगी से जुझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों का वेतन भुगतान करने की मांग यह भी पढ़ें- तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों में ना...