वृद्धा पेंशन लेने गई महिला एक सप्ताह से लापता
गिरडीह, मई 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। वृद्धा पेंशन लेने के लिए घर से निकली महिला पिछले एक सप्ताह से लापता है। वृद्ध महिला का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। महिला के लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दे कर महिला की खोजबीन की गुहार लगाई है। लापता महिला सुदामा देवी (60 वर्ष) बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव की रहने वाली है। वह बीते 18 मई से घर से लापता है। इस सिलसिले में महिला के पति बद्री सोनार ने बेंगाबाद थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि उनकी पत्नी 18 मई को घर से अपना आधार कार्ड और फोन साथ में लेकर घर से निकली थी। महिला ने घर में वृद्धा पेंशन उठाने जाने की बात बताई थी। मगर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास एवं रिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.