प्रयागराज, अप्रैल 5 -- कोरी समाज की ओर से रविवार को झलवा में वीरांगना झलकारी बाई को उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने झलकारी बाई के योगदान पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पार्षद अखिलेश कुमार सिंह रहे। संचालन शैलेन्द्र कोरी ने किया। शैलेन्द्र कोरी, नागेन्द्र कोरी, हंसराज कोरी, हरिओम कोरी, प्रेम कुमार कोरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...