विशुनपुर के बेती को मॉडल गांव बनाने की दिशा में हो रही पहल
गुमला, मई 23 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। डीसी दिलेश्वर महत्तो ने शनिवार को विशुनपुर प्रखंड अंतर्गत नरमा पंचायत के ग्राम बेती में विकासात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए नदी से खेतों तक सोलर आधारित जलापूर्ति एवं कई स्थानों पर डीप बोरिंग की मांग रखी। इसके अलावा सड़क, तालाब जीर्णोद्धार, गार्डवाल निर्माण, शिक्षकों की नियुक्ति तथा महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने की मांग भी की गई। ग्रामीणों ने कुसुम खर्रा (उत्तरी कोयल नदी क्षेत्र) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह भी डीसी से किया।
ग्रामीणों की समस्याएं डीसी ने कहा कि बेती गांव के लोग खेती व वैकल्पिक आजीविका में बेहतर कार्य कर रहे हैं। प्रशासन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.