पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मकतूल निवासी पूनम देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। 18 मार्च को उसके पति अनिल कुमार के अलावा ससुराल पक्ष के हेमंत,टिकोली देवी और मोतीराम ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी गजरौला बृजवीर सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...