आजमगढ़, मई 23 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव में शनिवार की अपराह्न विवाहिता का बंद कमरे में फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। फरवरी माह में उसकी शादी हुई थी। तीन दिन पूर्व वह ससुराल से अपने मायके आई थी।जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव निवासी तिहारू विश्वकर्मा की 21 वर्षीया बेटी स्नेहा की शादी छह फरवरी को अंबेडकर नगर जनपद के जहागीरगंज थाना क्षेत्र के एनवा गांव निवासी शक्ति के साथ हुई थी। वह तीन दिन पूर्व अपने मायके आई थी। स्नेहा की भाभी को प्रसव हुआ था, परिवार के लोग अस्पताल चले गए थे। दोपहर बाद परिवार के लोग घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। यह भी पढ़ें- 25 दिन पहले शादी, 5 दिन साथ रहे, पहले पत्नी ने लगाई फांसी; फिर पति भी फंदे से झूल गया परिजनों ने खिड़की से देखा तो स्ने...