विवाद में युवक की मौत के चार दिन बाद परिजन अंतिम संस्कार को राजी
महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम धोतियहवा बनिया टोला में 30 वर्षीय युवक हरिप्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के चार दिन बाद सीओ अंकुर गौतम व थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के आश्वासन पर मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। गुरुवार की शाम कुअहवां घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार शाम करीब 4.30 बजे हरिप्रकाश का अपने पट्टीदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में उसकी पत्नी निशा का सिर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में हरिप्रकाश को भी चोटें आई थीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि झगड़े की वजह हरि प्रकाश है और गाली दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.