अमरोहा, मई 21 -- हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक घेर निवासी रेखा का आरोप है कि मंगलवार को पति ने उसका सोने का लॉकेट बेच दिया। रेखा ने संभल के गांव उधनपुर निवासी अपनी मां मालवती से पूरे मामले की शिकायत की। मालवती बुधवार सुबह बेटी के घर पहुंची और दामाद से मामले की जानकारी करने लगी। मालवती का आरोप है कि विवाद के बाद दामाद ने उसके सिर में अपने हाथ में पहना कड़ा दे मारा। सिर पर कड़ा लगने से मालवती लहूलुहान हो गई। घायल हालत में वह कोतवाली पहुंची और आरोपी दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया है। एसएसआई अमित कुमार ने बताया कि मारपीट की तहरीर पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...