पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नये सत्र में बीएड में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद अब विलंब शुल्क के साथ 19 से 21 मई तक निर्धारित की गई आवेदन की तिथि भी खत्म हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के उपरांत 22 एवं 23 मई को आवेदन पत्र में संशोधन तथा अंतिम शुल्क भुगतान की तिथि निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा सीईटी-बीएड 2026 का आयोजन सात जून को किया जाएगा। इस बार प्रवेश परीक्षा आयोजन के लिए नोडल विश्वविद्यालय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय को बनाया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्णिया क्षेत्र में प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जा रही ह...