विमान दुर्घटना में शहीद जवानों को झामुमो ने दी श्रद्धाजंलि
धनबाद, जून 15 -- असम के जोरहाट से नियमित उड़ान के दौरान वायुसेना स्टेशन परिसर में हुए विमान हादसे में पांच जांबाज जवानों के शहीद होने पर झामुमो धनबाद महानगर ने गहरा शोक व्यक्त किया। रविवार को डिगवाडीह में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि दी गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। दो मिनट का मौन रखा गया। झामुमो धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर जवानों का असमय निधन पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धाजंलि देने वालों में झामुमो के धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, मगही-भोजपुरी-मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र पासवान,लाल बाबू साव, जसीम अंसारी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- सैनिकों का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति : प्रेम यह भी पढ़ें- एएन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.