विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
शामली, मई 23 -- किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने, नए राशन कार्ड जारी करने, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था एवं गरीबों को सरकारी आवास दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार ऊन ललिता चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने छह सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा के नेतृत्व में ऊन तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसान घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में जनपद की जर्जर सड़कों, जल निकासी एवं सफाई व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.