विधायक ने सदन में उठाया कुकड़ू थाना भवन का मामला
आदित्यपुर, मार्च 10 -- चांडिल, संवाददाता। विधायक सविता महतो ने झारखंड विधानसभा के तारांकित प्रश्न में कुकड़ू थाना भवन का मामला उठाया। विधायक ने कहा कि कुकड़ू में थाना भवन 10 वर्षों से तैयार है, लेकिन आज तक उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि सितंबर 2009 के तहत कुकड़ू थाना के लिए अलग से कार्यक्षेत्र निर्धारित नहीं होने के कारण वहां थाना संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसी कारण कुकड़ू में बने थाना भवन का अब तक उपयोग नहीं किया जा रहा है। वहीं, 14 जून 2019 को कुकड़ू हाट में हुए नक्सली हमले में दो एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। सरकार ने यह भी बताया कि ईचागढ़ के मिलन चौक क्षेत्र में वर्ष 2023 से 2025 तक नक्सली या बैंक डकैती की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। हालांकि, वर्ष 2025 म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.