विधायक ने रिचमंड सोसाइटी को दिलाई दस लाख की मदद
लखनऊ, मार्च 28 -- आईएमए सभागार में द रिचमण्ड फैलोशिप सोसाइटी (इंडिया), लखनऊ शाखा की ओर से 'मानसिक स्वास्थ्य, संबंधों में द्वंद्व एवं युवा' विषय पर आयोजित संवाद में मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। अतिथियों ने कहा कि आज मानसिक स्वास्थ्य केवल चिकित्सीय विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुका है। साथ ही, इससे जुड़े सामाजिक कलंक (स्टिग्मा) के कारण लोग समय पर उपचार लेने में हिचकिचाते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि देश में 10 फीसदी से अधिक लोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अतिथियों के अनुरोध पर सीआरएस फंड से संस्था को 10 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित कराई अतिथियों ने संस्था की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.