कौशाम्बी, मई 24 -- आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को नगर पंचायत चरवा स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के नेतृत्व में आयोजित बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के बाद प्रकाशित मतदाता सूची ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को वितरित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूत संगठन और जनाधार के साथ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची संगठन की मजबूती का अहम आधार है और पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान को धार देंगे। इस दौरान चायल ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराज शुक्ला, नेवादा ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र यादव, मूरतगंज ब्लॉक प्रभारी एवं महासचिव नूरूत जमा, कड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रफीक अहमद, सिराथू ब्लॉक प्रतिनिधि जयप्रकाश जायसवाल, म...