विद्युत बोर्ड ने 11 लोगों पर किया केस, 8.21 लाख जुर्माना
भभुआ, मार्च 19 -- जांच के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते चिन्हित किए गए रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बेलांव और करमचट थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली बोर्ड ने अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इनपर 8 लाख 21 हजार 30 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कनीय अभियंता परमेश्वर कुमार ने बताया कि बेलांव थाना क्षेत्र में कुल 5 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति पर पहले से 67575 रुपए बकाया था और कनेक्शन काटे जाने के बाद भी बिजली उपयोग करते पाए गए। उन पर 23830 रुपए जुर्माना लगाते हुए कुल देय राशि 91405 रुपए निर्धारित की गई। दूसरे व्यक्ति पर 48014 रुपए, एक महिला पर 28411 रुपए, चौथे पर 16556 रुपए तथा पांचवें व्यक्ति पर 63939 रुपए का जुर्माना लगाया गया। करमचट थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.