लखीसराय, मई 23 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित मध्य विद्यालय इन्दुपुर में चोरी की घटना सामने आई है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राम कुमार ने बड़हिया थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की मांग की है। जानकारी अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक राम कुमार विद्यालय पहुंचे और नियमित रूप से विद्यालय के कक्षों का ताला खोल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर विद्यालय के पीछे स्थित भंडार कक्ष पर पड़ी, जहां कक्ष का ताला रॉड से काटा हुआ मिला।

चोरी की सामग्री भंडार कक्ष की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने वहां रखे करीब 150 कॉपी, 10 सेट किताबें, तीन बेंच सहित डेस्क, टूटा-फूटा लोहे का सामान एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली है। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़हिया थाना पुलिस मौके पर...