विद्यापति समिति के फिर अध्यक्ष बने शिवकांत मिश्र
धनबाद, अप्रैल 6 -- शिवकांत मिश्र एक बार फिर विद्यापति समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सर्वसम्मति से रविवार को लॉ कॉलेज के पास स्थित विद्यापति भवन में आयोजित आमसभा में शिवकांत मिश्र और उनकी टीम को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष की तरह समिति में फिर सर्वसम्मति से सुरेश कुमार झा नेताजी को कार्यकारी अध्यक्ष और अमरनाथ झा को महासचिव चुना गया। इससे पहले हुई विद्यापति समिति धनबाद की आमसभा में अंकेक्षित लेखा पारित किया गया। साथ ही अनेक विषयों पर विचार के साथ कई निर्णय लिए गए। द्वितीय सत्र में कार्यकारिणी समिति गठित हुई। इसमें आशुतोष कुमार झा को कोषाध्यक्ष चुनाव गया। चुनाव का संचालन डॉ कामेश्वर विश्वास, अनंत लाल झा और डॉ अमरेंद्र कुमार झा ने किया। आमसभा में उपस्थित विनय कांत झा, दिलीप कुमार झा, आशीष मिश्र, जिष्णु नाथ झा, नरोत्तम झा आदि ने अपने विचार रखे। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.