भदोही, मई 21 -- भदोही, संवाददाता। भदोही महोत्सव की सफलता पर भदोही महोत्सव सोसाइटी द्वारा बुधवार को शहर के इंद्रामिल स्थित एक प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन की सफलता पर एक दूसरे को बधाईयां देते हुए सम्मानित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष कृष्णा मिश्र कहा कि आयोजन में इस साल कुछ राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा विघ्न डालने का प्रयास किया गया था, उनको मुंह की खानी पड़ी। भदोही महोत्सव है तो ज्ञानपुर और गोपीगंज में आयोजन क्यों। एक विधायक को जमकर लताड़ने का काम भी किया। कहा कि 15 से 17 मई तक आयोजित दिन दिवसीय भदोही महोत्सव को लोगों ने अपार समर्थन दिया है। आयोजन को लेकर लोगों में जो भ्रांतियां थी। उन भ्रांतियों को पत्रकारों ने दूर किया। जिसकी वजह से भदोही महोत्सव में काफी भीड़ रही। सचिव डॉ. एके गुप्ता ने भी कालीन नगरी ...