बांदा, मई 23 -- बांदा, संवाददाता। चित्रकूटधाम मंडल में भीषण गर्मी भविष्य में बड़े संकट की ओर इशारा कर रही है। इस वर्ष अप्रैल व मई में चारों जिलों मे धरती कुछ ज्यादा ही तप रही है। विकास के नाम पर यहां अधाधुंध पेड़ों की कटान तो हो गई, पर भरपाई के लिए उसके आधे भी पौधे तैयार नहीं हो सके। बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चारों जिलों में करीब 4828 पेड़-पौधे धराशाई किए गए थे। इसके बदले में यहां 74.15 हेक्टेयर में ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाना था, लेकिन यूपीडा व वन विभाग कागजी पौधारोपण कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। डिवाइडर में ही फूलदार पौधे ग्रीन बेल्ट की याद दिला रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में कंपनी बाग के पेड़ों की छांव बड़ी राहत शासन व प्रशासन ने जनपद के विकास के साथ हरियाली पर ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो बुंदेलखंड ...