गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- ट्रांस हिंडन। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में मालवाहक वाहन ने राहगीर और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। राहगीर का पैर टूट गया। पसौंडा निवासी ई-रिक्शा चालक असरफ ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अशरफ ने पुलिस को बताया कि सात मार्च की शाम को वह घर लौट रहे थे। वर्धमान अस्पताल के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे छोटा हाथी ने पहले उन्हें और फिर एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...