वासंतिक नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
गौरीगंज, मार्च 19 -- अमेठी, संवाददाता। वासंतिक नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को जिले के देवी मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। आसपास के जिलों जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर से श्रद्धालु बिना जूता-चप्पल पहने पैदल ही माता का जयकारा लगाते हुए पौराणिक मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मां कालिका धाम का कपाट सुबह तीन बजे खुला। पुजारी मां को स्नान कराकर भोग लगा रहे थे, जबकि बाहर भक्तों का समूह जयकारा लगा रहा था। पौन घंटे बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोला गया। सूर्योदय होते-होते दर्शनार्थियों की लंबी कतार लग गई। जिले के दुर्गा भवानी, शमशेरिन माता, देवीपाटन, काली माई विशेषरगंज और दुर्गेश्वरी धाम में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। गांव-गांव में भक्तों ने कलश स्थापित कर मां की पूजा-अर्चना की और नौ दिन के व्रत की शुरुआत की। चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.