वार्षिक स्थानांतरण : प्रदेश के 710 न्यायिक अधिकारी इधर से उधर
प्रयागराज, अप्रैल 5 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों, आउटलेइंग कोर्ट में तैनात 710 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। वार्षिक स्थानांतरण के तहत हुए फेरबदल में 265 अपर जिला व सत्र न्यायाधीश, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर के 169 और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के 276 अधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों से 15 अप्रैल तक अपना वर्तमान चार्ज छोड़ने को कहा गया है। रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार, प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला व सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं, मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर, प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.