आगरा, मई 20 -- वार्षिक परीक्षफल वितरित, मेधावी किए सम्मानित अमांपुर। बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह हुआ। परीक्षा में शीर्ष स्थान और सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से विशेष पुरस्कार, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर कड़ा परिश्रम करने और माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विधालय प्रबंध समिति के प्रबंधक तामेश्वर दयाल गोयल, अध्यक्ष दरवेश कुमार फौजी, बिपिन बिहारी अग्रवाल, श्रीराम सोलंकी, धीरज गुप्ता, यश गोयल, आकाश गुप्ता, हरि किशोर मिश्रा, सौरभ गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।----------स्कूल यह भी...