वायरल वीडियो की जांच करने के लिए स्कूल पहुंचे बीईओ
दरभंगा, मई 20 -- सिंहवाड़ा। विद्यालय परिसर में टेंपो पर चावल लादने के कथित वायरल वीडियो की जांच करने बुधवार को बीईओ निस्ता पंचायत के प्राथमिक विद्यालय निस्ता सहनी टोला पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में स्कूल परिसर में गंदगी देख बीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने एचएम ओमकरण को सख्त निर्देश देते हुए साफ-सफाई व्यवस्थित रखने को कहा। उन्होंने पठन पाठन की जानकारी लेकर एमडीएम संचालन व्यवस्था की पड़ताल की। एचएम ने बताया कि विद्यालय में 100 छात्रों का नामांकन है जिसमें से 85 छात्र उपस्थित मिले। वहीं बीईओ ने एमडीएम पंजी का अवलोकन कर स्टॉक का मिलान किया। वायरल वीडियो के संबंध में एचएम, शिक्षकों और रसोइया से बारी-बारी पूछताछ की। यह भी पढ़ें- छोले-चावल खाते ही तड़पने लगे 60 बच्चे, नालंदा के स्कूल में मची चीख-पुकार; छात्रा की हालत गंभीर कई छात्रों को यूनिफॉर्म म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.