वायरल वीडियो : खलनायक हूं मैं.. गा रही नर्तकी पर नोट उड़ाने में सिपाही सस्पेंड
उरई, मई 23 -- उरई, संवाददाता। चुर्खी कस्बे में एक तिलक समारोह में नर्तकियों पर नोट उड़ाना सिपाही को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने उसे सस्पेंड कर दिया। यही नहीं, विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।चुर्खी थाने में तैनात सिपाही अशोक कुमार कस्बे में ही 12 मई को एक तिलक समारोह में गए थे। कार्यक्रम में डीजे पर नायक नहीं खलनायक हूं मैं.. गाने पर नर्तकियां नृत्य कर रही थीं। अचानक अशोक मंच पर चढ़ गए और नर्तकियों पर नोट उड़ाने लगे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- नर्तकी पर नोट उड़ाना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी ने किया निलंबित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने इसकी जांच सीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.