उरई, अप्रैल 5 -- जालौन। विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी इशहाक विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि वांछित चुंगी नंबर चार के पास खड़ा होकर कहीं बाहर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वांछित को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...