बरेली, मई 24 -- एकता नगर में वरिष्ठ जन कल्याण समिति ने 11वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह मनाया। कार्यक्रम में शिक्षा प्रतिभागियों में 17 छात्रों ने भाग लिया, जिन्हें उनकी प्रतिभा के आधार पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आरोही सक्सेना को प्रथम स्थान मिला। प्रनवी सिंहा, प्रखर वर्मा, सारांश सिंहा, अभिराज सक्सेना, दीक्षित सक्सेना ने भी विशेष स्थान प्राप्त किया। अनिल सक्सेना ने समिति के उद्देश्य और संकल्प के बारे में बच्चों को मार्गदर्शन किया। इस दौरान रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, केवी जौहरी, समिति अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, रवि किशन सक्सेना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ट्यूलिप ग्रांड सोसायटी में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...