लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट निर्माण के लिए टेंडर जारी
मधुबनी, मई 23 -- मधुबनी, प्रमुख संवाददाता। मधुबनी और आसपास के जिलों के लाखों रेल यात्रियों को रेलवे ने एक बड़ी सौगात दी है। जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के अनुरोध पर रेलवे ने मधुबनी जिले के लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट तथा शंटिंग लाइन आदि के निर्माण को मंजूरी देते हुए, इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के 15 महीनों में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
महत्वपूर्ण सौगात मिथिला को मिली इस महत्वपूर्ण सौगात पर खुशी जाहिर करते हुए सांसद ने कहा कि नेपाल सीमा के निकट स्थित लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पर वाशिंग पिट का निर्माण हो जाने से इस सुदूरवर्ती क्षेत्र से देश के प्रमुख महानगरों के लिए लंबी दूरी की नई ट्रेनों के परिचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे न केवल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.