उन्नाव, मई 23 -- मोहान, संवाददाता। अजगैन थाना क्षेत्र स्थिति बाजार कट के पास शनिवार दोपहर लोडर के बाइक में टक्कर मारने से पत्नी की मौत हो गई। जबकि हादसे में पति व बेटा जख्मी हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ताला सराय गांव के रहने वाले सुरेंद्र गौतम पैंतीस वर्षीय पत्नी रानी व 14 वर्षीय बेटा आर्यन के संग शनिवार सुबह कोईथर गांव रिश्तेदारी में गए हुए थे। दोपहर को घर वापस आते समय अजगैन बाजार कट के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मारने से दम्पति सहित बेटा घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। यह भी पढ़ें- हादसे में युवक की मौत मामले में एफआईआर यहां डॉक्टर ने पत्नी रानी की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल भेज दिया। जहां इमर्जेंसी डॉक्टर ने रानी को मृत घोषित कर दिया। वही पत...