नई दिल्ली, मई 21 -- जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर तीखा पलटवार किया। बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश की परिस्थितियों को लेकर सरकार को आगाह कर रहे हैं और उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि देशहित है। उन्होंने कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं और जनता सड़कों पर उतर आती है तो इसकी चिंता सरकार को भी करनी चाहिए।'राहुल गांधी राजनीति नहीं करते, जो सोचते हैं वही कहते हैं' अशोक गहलोत ने कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी दिल के साफ व्यक्ति हैं। उनके मन में जो बात आती है, वह उसे खुलकर जनता के सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार सरकार को चेतावनी इसलिए दे रहे हैं ताकि ऐसी स्थिति पैदा न हो जाए जहां जनता का सरकार से भरोसा उठ जाए या हालात निय...