पलामू, मई 24 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल रोड में रविवार को आशीर्वाद हीरो ऑटोमोबाइल्स शोरूम का उद्घाटन किया गया। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने फीता काटकर शोरूम का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि शोरूम खुलने से क्षेत्र के लोगों को वाहन खरीदने और सर्विसिंग की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पहली बाइक खरीदने वाले नरेश यादव को वाहन की चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। शोरूम संचालक डीएन. दुबे ने बताया कि यहां ग्राहकों को नई बाइक, स्कूटर, सर्विसिंग, फाइनेंस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...