अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या, संवाददाता। राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में कीर्ति चक्र से सम्मानित अमर शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी के प्रथम शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि स्वरूप रक्तदान शिविर का आयोजन एक गेस्ट हाउस में किया गया। शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय अयोध्या के सहयोग से सम्पन्न हुआ। श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अमल गुप्ता, परमानन्द मिश्रा ने उपस्थित होकर शहीद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर आकाश गुप्ता डॉ. मनीष राय, अभिषेक शुक्ला, विजय दूबे, मो. फरजान, विजय वर्मा, रत्ना जायसवाल, पल्लवी वर्मा, सुनीता पाठक, नीलम श्रीवास्तव, मीनू यादव, श्यामा शर्मा, शशांक वर्मा मौजूद रहे।----

हिंदी हिन्दुस्तान की ...