लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर
लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने कहा है कि लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती की परीक्षा पारदर्शी तरीके से हुई है। इसके बाद भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। आयोग ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराएगा।आयोग की ओर से रविवार को कहा गया है कि गलत मंशा से प्रेरित होकर परीक्षा की शुचिता को लेकर भ्रामक विश्लेषण व प्रचार किया जा रहा है। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अफवाहों पर अभ्यर्थी ध्यान न दें। यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह की गुमराह करने व अभ्यर्थियों को भड़काने वाली खबर फैलाने वालों के खिलाफ आयोग और पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.