आजमगढ़, मई 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले में 20 केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा आज, 8500 परीक्षार्थी होंगे शामिलपरीक्षा की व्यवस्था परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा में 17 केंद्रों पर कुल 7680 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक...