खगडि़या, अप्रैल 28 -- गोगरी । एक संवाददाता लू, आग से बचाव एवं संभावित बाढ़ की तैयारी के कार्यो में संबंधित विभाग हमेशा गंभीर रहें। इस कार्य मे उदासीन एवं लापरवाह करने वाले बख्शे नही जाएंगे। यह बातें गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने सोमवार को ट्रायसम भवन में आयोजित अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में कही। एसडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस चिलचिलाती धूप के कारण अगलीे एवं लू का प्रकोप से लोगो का बीमार होने की समस्याएं बढ़ गई हैं। इससे बचाव के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को गंभीर होकर कार्य करने की जरूरत बताया। बैठक में एसडीओ ने भीषण गर्मी में लू, अग्निकांड और संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी को लेकर मुंगेर प्रशासन अलर्ट, अस्पतालों में बने विशेष एसी वार्ड एसडीओ ने अधिकारियों को भीषण गर्म...