बागपत, मई 20 -- बागपत। महिला और उसके साथियों पर धर्मांतरण कराने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाने वाला कांस्टेबल लाइन हाजिर कर दिया गया है। दिल्ली के विभिन्न थानों में लूट व अन्य धाराओं के मुकदमे दर्ज होने और सूचना छिपाने के चलते उसे लाइन हाजिर किया गया है। दरअसल, डायल-112 में तैनात कांस्टेबल ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि दिल्ली की एक महिला ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका धर्मांतरण किया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की, तो कांस्टेबल के खिलाफ दिल्ली में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए, जिनमें वह जेल भी जा चुका है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि कांस्टेबल पर चार मुकदमे दर्ज है। वह जेल भी जा चुका है। जिसके चलते उसे लाइन हाजिर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...