लुपुंगटोली में डीलिस्टिंग राजनीति के खिलाफ आक्रोश सभा
रांची, मई 24 -- नामकुम, संवाददाता। जनजातीय सुरक्षा मंच के जनजाति सांस्कृतिक समागम के बहिष्कार अभियान के तहत रविवार को रामपुर के लुपुंगटोली में आक्रोश सभा एवं प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड के राज्य अध्यक्ष प्रफुल्ल लिंडा और राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा ने कहा कि जनजातीय सुरक्षा मंच जनजाति सांस्कृतिक समागम के नाम पर आदिवासियों को धर्म के आधार पर बांटने और डीलिस्टिंग की नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का विरोध करना आदिवासी समाज और देशहित दोनों के लिए जरूरी है। वक्ताओं ने सभी आदिवासियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष को तेज करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- जनजाति सुरक्षा मंच ने की दिल्ली जनजाति सांस्कृतिक समागम के विरोध की निंदा कार्यक्रम की अध्यक्षता बेंजामिन कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.