बांका, मई 25 -- रजौन (बांका)। निज संवाददाता : रजौन थाना क्षेत्र के खैरा मोड़ से लूटी गई बाइक (हीरो स्पलेंडर प्लस) के साथ तीन कथित लुटेरों को रजौन पुलिस ने घटना के 14 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस लुट की घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य दो बाइक भी बरामद कर लिए है। रजौन पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। रविवार को बौंसी के एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने रजौन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना का उद्भेदन करते हुए कहा कि गिरफ्तार अपराधियों में मंगल कुमार(21 वर्ष), पिता चिंतामन यादव ग्राम नवटोलिया नारीपा, थाना रजौन के अलावे शिव शक्ति कुमार( 19 वर्ष), पिता मनोज कुमार सिंह ग्राम कटियामा थाना रजौन जबकि लड्डू यादव उर्फ आर्यन कुमार( 21 वर्ष) पिता वीरू यादव झारखंड राज्य के देवघर जिला अंतर्गत सारठ थाना क्षेत्र के नगरो गांव का रहने व...