फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 22 -- फर्रुखाबाद । ग्राम पंचायत नीबकरौरी की ग्राम सभा नगला दरियाव में लिंक एक्सप्रेसवे के कटों में जा रही जमीनों के विरोध में बैठक की गई । कहा गया कि लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है उसके कटों पर ज्यादा जमीनें ली जा रही है जबकि आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे में रोड के समानांतर उतरने चढ़ने के लिए रोड बनाए गए है ऐसा ही इस लिंक एक्सप्रेसवे में बनाएं जाए। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसानों को एक जुट रहना ही पड़ेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी,जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,जिला महासचिव अभय यादव,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,जिला सचिव बिजनेश यादव,अजीत सोमवंशी,अर्पित गंगवार रामनरेश यादव,हिमांशु राजपूत, हिमांशु यादव...