जहानाबाद, मई 23 -- पाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के एक जज के नाम से निबंधित निकला वाहन काको, निज संवाददाता। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बरावां गांव के समीप लावारिस हालत में खड़ी एक थार जीप से 696 कैन बीयर बरामद की है। माना जा रहा है कि पुलिस की सक्रियता की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक थार वाहन के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप इलाके से होकर गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में बरावां गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक थार वाहन के खड़ी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लिया। यह भी पढ़ें-...