हाजीपुर, अप्रैल 6 -- लालगंज। सं.सू. रविवार की सुबह ट्रेन पास करने के समय लालगंज के पंचदमिया में फाटक खुला रह गया। फाटक के समीप सुबह तकरीबन सवा छह बजे वैशाली से कोडरमा जाने वाली ट्रेन संख्या(63383) नामीडीह से करताहां जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 8सी/ई के पास पहुंची। जहां गेट कीपर के नहीं रहने के कारण फाटक खुला हुआ था। लोको पायलट ने फ़ाटक खुला देखा तो ट्रेन को रोककर फाटक बंद किया और तब ट्रेन पास हुई। हालांकि इस दौरान रेलवे फाटक के दोनों तरफ आते जाते लोग रुक गए थे। उन्होंने रुककर सारा वाकया देखा। लोको पायलट के द्वारा ट्रेन रोक दिए जाने के कारण किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन रेलवे विभाग के द्वारा हुई इस प्रकार की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यदि ट्रेन के पायलट ने सूझ-बूझ से ट्रेन नहीं रोक...