नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- हिंदी फिल्मों में बच्चों के लिए कई गाने बनाए गए। कई ऐसी लोरियां जिन्हें सुने बिना बच्चों को नींद नहीं आती है। फिल्मों में इन गीतों की अलग जगह है। वहीं असल जिंदगी में ये गाने बेहद खास बने हुए हैं। एक ऐसा ही गाना है 'लल्ला लल्ला लोरी'। बचपन से लेकर अभी तक इस गाने के कई वर्जन आपने सुने होंगे। अब तो बच्चों को एंटरटेन करने के लिए इस गाने पर कई कार्टून वाले वीडियो मौजूद हैं। लेकिन क्या 'लल्ला लल्ला लोरी' लोरी लिखने वाले गीतकार के बारे में जानते हैं? फिल्म में इस गाने को दो अलग तरह से इस्तेमाल किया गया और दोनों ही वर्जन बेहद खास है।लल्ला लल्ला लोरी दूध की कटोरी ने कई दशकों के बच्चों का बचपन खास बनाया 1977 में फिल्म आई थी मुक्ति। इस फिल्म में शशि कपूर, संजीव कुमार और विद्या सिन्हा जैसे एक्टर्स लीड रोल नजर आए थे। फिल्म के प...