लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने ललितपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थलैब और 50/100 बेड के क्रिटकल केयर ब्लाक बनाने के लिए मौजा में 3250 वर्ग मीटर नजूल भूमि मुफ्त देगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।राज्य सरकार ललितपुर जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज बना रही है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके लिए भूमि की मांग की थी। मौजा ललितपुर में 1.416 हेक्टेयर नजूल भूमि है। यह भूमि नगर पालिका के खाते में दर्ज है। इसमें से 3250 वर्ग मीटर भूमि देने का फैसला किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...