गुड़गांव, मई 22 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-45 इलाके में खुले में लधुशंका करने का विरोध करने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवकों ने न सिर्फ शिकायतकर्ता और उनके बुजुर्ग पिता को लात-घूसों से पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आई एक महिला पड़ोसी पर चाकू से भी वार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर आरोपियों ने फोन कर दो-तीन गाड़ियों में और लड़कों को बुलाकर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को शामिल जांच कर जमानत पर छोड़ दिया गया。

घटना का विवरण सेक्टर-45 के निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर की पहली मंजिल की बालकनी में खड़े थे। तभी उनकी नजर सामने खाली पड़े एक प्लॉट पर पड़ी, जहा...